फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पुलिस ने पकड़ी 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन, आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 May 2026 01:32 PM IST

सीआईए टीम ने भूना शहर में हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर से एक किलो 510 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी इसे भूना शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई करने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके व सप्लायर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये है। पुलिस ने भूना के वार्ड नंबर 17 निवासी नन्हा को हेरोइन की तस्करी के मामले में काबू कर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर ही दिल्ली के पीरागढ़ी से हेरोइन लेकर आया था। पुलिस के द्वारा आरोपी नन्हा को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें