बलियाला हेड से बलियाला गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य न होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने सरकार व प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो महीने पहले इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे राहगीरों के वाहन गिरने से कई बार हादसे हो चुके है लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीण सुरेन्द्र और सत्यनारायण ने कहा कि विभाग द्वारा सड़क को दो महीने पहले उखाड़ा गया थे लेकिन रोड़ी और मिट्टी डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इस रॉड से आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को आमजन की समस्या का हल करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए।