नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह बाद ब्लड डोनर कक्ष से आपातकाल विभाग को पुरानी जगह पर ही शिफ्ट कर दिया गया है। आपातकाल विभाग की पहले की तरह ही सुविधाएं शुरू हो गई है। हालांकि रविवार को ऑक्सीजन पाइप लाइन और बेड को लगाने का काम जारी रहा। आपातकाल विभाग में 9 में से 6 नए बेड लगाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग को 10 बेड मिले है इसमें 6 बेड यहां लगाए गए है और चार को उप नागरिक अस्पताल रतिया में भेजा गया है। इन बेड की खासियत ये है कि ऑटोमेटिक पैनल से जुड़े है। बटन से बेड की सीट को ऊपर नीचे किया जा सकता है।