फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सांसद कुमारी सैलजा ने टोहाना में पत्रकारों से की बातचीत, कहा- चुनाव पारदर्शी तरीके से ना होने पर लोकतंत्र पर पड़ेगा असर

शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 05:37 PM IST

सिरसा लोकसभा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली और जम्मू में हुए ब्लास्ट तथा बिहार चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वह अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह के मित्र बलवंत सिंह के 100 वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने टोहाना पहुंची थी। दिल्ली और जम्मू में हुए ब्लास्ट के मामलों पर सैलजा ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने इसे और अधिक पुख्ता करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सैलजा ने कहा कि सरकारी एजेंसियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसे मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष एकजुट हैं। बिहार चुनाव के परिणामों पर सवाल उठाते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि एक पार्टी को 100 में से 90 सीटें कैसे मिल सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लुभावने वायदे किए गए और नकद रुपए भी बांटे गए। चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव पारदर्शी तरीके से नहीं होंगे तो इसका असर लोकतंत्र पर भी पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें