टोहाना के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में बनी मार्केट कमेटी की 4 दुकानों पर हुए अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए गई प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कृषि विभाग के एसएमएस संजय सेलवाल तथा शहर थाना से पुलिस कर्मी भी पहुंचे लेकिन कार्यवाही के लिए प्रशाशन को पूरी मात्रा में पुलिस फोर्स न होने के चलते कार्यवाही नहीं पूरी हो पाई। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की चार दुकानों पर अवैध लोगो द्वारा कब्जा किया हुआ है जिनको छुड़वाने के लिए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट मौके पर आए थे लेकिन पुलिस संख्या पूरी न होने के चलते कार्यवाही नहीं हो पाई है। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट संजय सेलवाल ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिसबल पूरी संख्या में न होने के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे शहर पुलिस को भी अवगत करवाया गया लेकिन पुलिस संख्या पूरी मुहैया नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अब इस बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा जिसके बाद आगामी तारीख पर कार्यवाही की जाएगी।