फतेहाबाद जिला नागरिक अस्पताल कायाकल्प अवॉर्ड योजना से बाहर हो गया है। अंतर जिला निरीक्षण के दौरान ही अस्पताल में कई खामियां मिलीं। निरीक्षण में जरूरी 70 अंक नहीं मिले। बता दें कि भिवानी की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को अस्पताल में कईं व्यवस्थाएं अच्छी नहीं मिली। जिसके कारण जरूरी 70 फीसदी अंक नहीं मिले। इस कारण अस्पताल का चयन राज्यस्तरीय टीम के निरीक्षण के लिए भी नहीं हुआ। ऐसे में लगातार तीसरे साल अस्पताल कायाकल्प अवॉर्ड से चूक गया है। वर्ष 2021 में जिला नागरिक अस्पताल को कायाकल्प अवॉर्ड मिला था।