फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव से मनाई गई गुरु नानक देव जयंती

नवीन दलाल Updated Fri, 15 Nov 2024 01:20 PM IST

फतेहाबाद में सिख धर्म की प्रथम पातशाही गुरु नानक देव महाराज की जयंती जिलेभर के गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव से मनाई गई। शुक्रवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रम हुए। नगर के बडे़ गुरुद्वारा में प्रात:काल शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। भारी संख्या में महिला-पुरुष संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर रागी जत्थे में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी जत्थेदार जसवीर सिंह ने गुरू महाराज के जीवन प्रसंगों की व्याख्या की तथा कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई दविंद्र सिंह ने अरदास की। इसके उपरात संगत को लंगर बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान हरचरण सिंह, महासचिव महेंद्र सिंह वधवा, हरमिंदर सिंह सहित सभी पदाधिकारी और भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें