फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू करवाए सरकार : महंत बाबा भोलेनाथ

नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jan 2026 11:25 AM IST

कांग्रेस नेता महंत बाबा भोलेनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा नेताओं ने वाहवाही लूटने के चक्कर में आनन फानन में बस स्टैंड का मुख्यमंत्री नायब सैनी से उद्घाटन तो करवा दिया जबकि वहां से अभी तक बसें चलने शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार आधे अधूरे कामों का फीता काटकर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। बाबा भोलेनाथ ने कहा कि 7 मंजिला अस्पताल तो बनाया जा रहा है लेकिन पुराने में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है जो सरकार की कार्यप्रणाली दिखाने के लिए काफी है लम उन्होंने कहा कि गांव जमालपुर में बन रहे ओवर ब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण का जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को पिछले 1 साल से हो रही परेशानी दूर की जा सके। वही महंत बाबा भोलेनाथ ने गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी जल्द शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणा करके भूल जाती है इसलिए लोग बीजेपी को पसंद नहीं करते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें