शहर के रेलवे रोड स्थित मानव सेवा संगम अस्पताल में नव वर्ष व रोशन जिंदल के जन्मदिन के उपलक्ष में सहारा रेस्क्यू टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। यह रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क दिया जाएगा क्योंकि थैलेसीमिया पंडित बच्चों को हर महीने रक्त की जरूरत पड़ती है। रोशन ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर हर वर्ष सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाता है ताकि जरूरतमंद की मदद की जा सके।