फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में छाई धुंध, वाहन चालकों को हुई परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:14 AM IST

जिले में सोमवार सुबह घनी धुंध छाई रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाए। धुंध के कारण कुछ देर के लिए यातायात की रफ्तार थम सी गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग गया। घनी धुंध का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने में सतर्क नजर आए। कई स्कूलों में बच्चे देरी से पहुंचे। वहीं कुछ अभिभावकों ने धुंध कम होने तक बच्चों को घर से निकलने से रोके रखा। ठंड और धुंध के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी अभिभावक चिंतित दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलते ठंड में और इजाफा महसूस किया गया। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में भी लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल पहने हुए दिखाई दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें