फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में पंचायती राज एसडीओ कार्यालय बना अखाड़ा, बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीटा

रतिया में पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व उसके समर्थकों के साथ मारपीट की। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि धर्मपाल शर्मा द्वारा गांव भुंदडवास के वर्तमान सरपंच की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने धर्मपाल शर्मा व समर्थकों के साथ पिटाई की। पुलिस सुरक्षा में पूर्व मंडल अध्यक्ष को पंचायत समिति कार्यालय से बाहर निकाला गया। वहीं, गांव भुंदड़वास के सरपंच सर्वजीत सिंह ने बताया कि वह एसडीओ के कार्यालय में बैठा था। उस दौरान बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी पगड़ी भी उतार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें