फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पार्कों की सूची सार्वजनिक नहीं, की सीएम से मिलेंगे पार्षद

नगर परिषद प्रशासन ने शहर के कई पार्को और ग्रीन बेल्ट को सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया है। लेकिन जिन संस्थाओं को पार्क गोद दिया गया है उसकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। पार्षदों को भी पता नहीं है कि उनके वार्ड में किस संस्था को जिम्मा दिया गया है। पार्को की सूची सार्वजनिक न करने को लेकर नगर परिषद कार्यालय में पार्षद मोहन लाल नारंग और प्रतिनिधि योगी हंसराज ने रोष व्यक्त किया। पार्षदों ने कहा कि सूची सार्वजनिक न करना, गड़बड़ी की ओर इशारा है। मामले को सीएम नायब सिंह सैनी के सामने रखेंगे। सीएम बुधवार को फतेहाबाद में विधायक बलवान सिंह के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहीं मामले में ईओ सुरेश कुमार ने कहा कि नियम अनुसार ही कुछ पार्को और ग्रीन बेल्ट को गोद दिया गया है। आवेदन मांगने जैसी कोई बात नहीं है, सरकार की हिदायत है, अगर कोई संस्था लेने के लिए रूचि रखती है तो दिया जा सकता है। नवंबर माह में खत्म हो गया था ठेका नगर परिषद ने वर्ष 2024 नवंबर माह में संस्थाओं को शहर के पार्क और ग्रीन बेल्ट गोद दी थी। पिछले साल 18 नवंबर को ठेका खत्म हो गया था लेकिन इससे पहले प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन के पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही नियमित कर्मचारी है। पार्को का नहीं किया गया भुगतान नगर परिषद ने जिन संस्थाओं को पार्को का ठेका दिया था, उनका भुगतान सितंबर माह से नहीं किया गया। यानि की साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। मॉडल टाउन के कई छोटे पार्को का ठेका इस माह खत्म हो जाएगा। भुगतान इनका भी नहीं हुआ है। नगर परिषद आमतौर पर पार्कों की देखरेख संस्थाओं को सौंपती है और इसके बदले 4 रुपये 40 पैसे प्रति वर्ग गज की दर से भुगतान किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें