फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेरिका से डिपोर्ट हुए गगनदीप के घर फतेहाबाद पुलिस वेरिफिकेशन के लिए पहुंची

अमेरिका से डिपोर्ट होकर हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव दिगोह निवासी गगनप्रीत सिंह सकुशल अपने घर पहुंच गया है। गगनप्रीत के घर लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली है। गगनप्रीत के गांव पहुंचते ही सरपंच हरसिमरन प्रीत सिंह व अन्य ग्रामीण जानकारी लेने पहुंचे। गगनप्रीत सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत में बताया कि वह इंग्लैंड में स्टडी वीजा पर गया था। वहां यूनिवर्सिटी की फीस भरने के लिए काम भी किया। मगर वह पैसा पर्याप्त नहीं रहा। इसलिए उसने डंकी के रास्ते अमेरिका जाने का मन बनाया। एजेंट ने उससे 20 लाख रुपए लिए। परिवार ने भी गांव से पैसे भेजे। वह 17 दिसंबर 2024 को डंकी के रास्ते अमेरिका जाने के लिए निकला था। 12 दिन बाद 29 दिसंबर को वह अमेरिका पहुंच गया था, लेकिन वहां उसे पकड़ लिया गया। अमेरिकन आर्मी ने उसे तब से अपने पास ही रखा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें