फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सम्मान दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण, सरकार पर साधा निशाना

फतेहाबाद। सम्मान दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए सोमवार को इनेलो की सेतिया पैलेस में जनसभा आयोजित हुई। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहरूपिया सरदार की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि पंजाब में सैनी के खिलाफ अकाल तख्त वाले फतवा जारी कर सकते हैं, क्योंकि वहां बिना केश के पगड़ी और दाढ़ी काली करके नहीं घूम सकते। अभय चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 27 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल पार्टी ऊपर से किसी को भी थोप देती हैं, अब यहीं देख लो सीएम सैनी बार-बार पंजाब जा रहे हैं और उन्हें डमी बना रखा है। पता नहीं कितने लोगों की सुननी पड़ती होंगी और कौन-कौन उन्हें आदेश देता होगा। उन्होंने कहा कि सैनी बहरूपिया सरदार हैं। जेनजी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे को सरकार ने हलके में ले लिया और युवाओं ने इकट्ठे होकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, उनको दबाने के लिए सरकार ने लाठियों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि यहां कहावत है कि यूथ और जूत में बहुत ताकत होती है। देश की तरक्की और बदलाव युवाओं से होता है और जूत में जोर होता है, वह भी सबको सीधा कर देता है। ये युवाओं को दबाना चाहते थे, लेकिन अब भाजपा की हालत यह है कि 2029 का लोकसभा चुनाव कैसे करें, यह सोच रही है और अगले 5 राज्यों के चुनाव में हालत देख लेना। उन्होंने कर्मचारियों की हड़तालों पर कहा कि आज हर आदमी को अपने अधिकार के लिए लडऩा पड़ रहा है, अब हकों के लिए कोई डरेगा नहीं लड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह, इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली, अंगद ढि़ंगसरा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें