फतेहाबाद। हरियाणा बिजली नियामक आयोग द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों का गुस्सा फूट पड़ा है। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार रात 10 बजे से हड़ताल शुरू हो गई है। कर्मचारियों ने तीन दिन हड़ताल का ऐलान किया है। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए बिजली निगम कार्यालय के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गांव में भी बिजली निगम कार्यालय के बाहर गश्त बढ़ाई गई है।