फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, दुकानदारों ने लगाए भेदभाव के आरोप

नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 05:44 PM IST

फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी और थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। चार मरला कॉलोनी में एक दुकानों के आगे सडक़ पर लगे पर्दे को हटा दिया तो दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि दूसरी दुकानों के आगे से भी हटाया जाए। हंगामे के चलते नगर परिषद टीम ने दूसरी दुकानों के आगे लगे पर्दे को भी हटा दिया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हडक़ंप की स्थिति रही। एसआई राहुल कुमार के नेतृत्व में सफाई दरोगा व कर्मचारियों ने थाना रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने चार मरला कॉलोनी और हिसार-सिरसा रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। करीब 20 दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें