गांव नडेल में पिछले दिनों से चर्चित पैसों के लेनदेन मामले में वीरवार को न्यायालय के आदेश पर नीलामी की प्रक्रिया की जाने को लेकर जाखल के नायब तहसीलदार व जाखल थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। स्थिति को मध्यनजर देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया था। हालांकि पुलिस के तैनात होने से गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। नीलामी प्रकिया से पहले ही भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा द्वारा सुबह ही धरना प्रदर्शन शुरू किया हुआ था। वही धरने पर भारी संख्या में किसान मौजूद नजर आए। बता दे कि धरने को लेकर भिकियू ने बुधवार देर शाम को वीडियो जारी करते हुए पहले से ही किसानों को भारी संख्या में पहुचने के लिए ऐलान कर चुके थे। वीरवार को धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि किसान की जमीन को किसी भी सूरत में नीलाम नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान संगठन गांव के किसान के साथ मौके पर खड़ा है। कोर्ट के आदेश के अनुसार आढ़ती भी पहुंचा वही इस मामले में कोर्ट के आदेश अनुसार जगदीश चंद आढ़ती भी मौके पर मौजूद रहे। बता दे कि जगदीश चंद द्वारा पहले से ही अपनी सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर मांग कर चुके थे। हालांकि वह भी इस कार्यवही के दौरान मोके पर उपस्थित नजर आए। नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी रहे मौजूद इस प्रकिया को शुरू करने के लिए जाखल के नायब तहसीलदार रशविन्दर सिंह व जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद नजर आए। हालांकि दोपहर 1 बजकर 30 मिंट तक कोई भी बोली दाता जमीन की बोली लगाने के लिए नही आया।