फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिले में पकड़े गए मादक पदार्थों को एडीजीपी की निगरानी में हिसार में किया गया नष्ट

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 03:39 PM IST

हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके राव की देखरेख में फतेहाबाद पुलिस के जब्त किए गए मादक पदार्थों की खेप को हिसार के सेक्टर 27-28 स्थित हुड्डा इंडस्ट्रियल एरिया में सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक हिसार शशांक कुमार सावन, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन, आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद कुलवंत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि यह निस्तारण कार्रवाई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप की गई। फतेहाबाद जिले में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को जैविक कचरा निस्तारण प्रणाली के अंतर्गत नष्ट किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें