फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में जिला नगर योजनाकार ने गिराए अवैध शोरुम

नवीन दलाल Updated Tue, 12 Aug 2025 05:32 PM IST

शहर के भूना रोड पर मास्टर सुखविंदर सिंह करीबन डेढ़ एकड़ जमीन में बनाए अवैध शोरूम निर्माण को जिला नगर योजनाकार विभाग की अधिकारी राज कित्री की टीम ने मंगलवार को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा ताकि कोई विरोध न हो। इस दौरान मास्टर सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन विभाग ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस अवैध निर्माण को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग के पास लगातार शिकायतें जा रही थी जिसके बाद विभाग ने मई व जून महीने में सुखविंद्र को नोटिस भी दिए लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते इस अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। जानकारी अनुसार दोपहर के समय करीबन दो बजे जिला नगर योजनाकार अधिकारी राज की टीम मौके पर पहुंची जहां डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नहरी विभाग से डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार, एफआई पुष्पा, जेई संदीप कुमार, जेई अंकित, एसएचओ इंफोर्समेंट विभाग राजेश कुमार व कर्मवीर पहुंचे। इस दौरान मास्टर सुखविंदर के द्वारा अवैध रूप से बनाए शोरूम को गिरा दिया गया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी राज कित्री ने बताया कि सुखविंदर को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे जिसके बाद मंगलवार को अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। उन्हाेंने बताया कि इस अवैध निर्माण को लेकर कई बार शिकायत भी आई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें