फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं ने निकाला विजय जुलूस

मयूर शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST

फतेहाबाद के लालबत्ती चौक से कांग्रेस नेताओं ने शनिवार शाम को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आनंदवीर सिंह गिलाखेड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक बलवान सिंह ने कहा कि छात्र जो लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, उनकी विजय हुई। कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ समर्थन और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी। इसको लेकर विजय जुलूस निकाला जा रहा है। सरकार को चेताना चाहते है कि युवाओं की शक्ति को कमजोर न समझा जाए। सरकार ने युवाओं की शक्ति को पहचाने में गलती कर दी, छात्रों के आगे अब सरकार को झुकना पड़ा है और मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है। उम्मीद करते है सोमवार से लोकसभा इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आने वाले समय में पेपर लीक पर रोक लगेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें