फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में भाखड़ा नहर पर पहुंचे कमिश्नर, हादसे की ली जानकारी

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 03:39 PM IST

रतिया के गांव सरदारेवाला भाखड़ा नहर में 14 लोगों सहित गिरी क्रूजर गाड़ी में अभी तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत होने पर तथा सोमवार को चौथे दिन भी अभी दो लोग लापता है जिनकी प्रशासन द्वारा तलाश की जा रही है वहीं सोमवार को हिसार रेंज के कमिश्नर ए श्रीनिवासन ,जिला उपयुक्त मनदीप कौर एसडीएम जगदीश चंद्र , सिंचाई विभाग के एसई ओम प्रकाश व अन्य अधिकारी मौके स्थल पर पहुंचे तथा अधिकारियों से करीब एक घंटा मौके पर ही पूरे घटनाक्रम के बारे में जवाब तलब करते रहे इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की गांव सरदारेवाला के सरपंच सिक्का सिंह, पप्पू राम ओढ, पप्पू कटारिया, महेंद्र सिंह गुरदास सिंह सहित अन्य लोगों ने कमिश्नर के सामने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी वहीं उन्होंने कमिश्नर को बताया कि अगर इस जगह पर सुरक्षा दीवार होती तो यह घटना ना घटती वही ग्रामीणों ने कमिश्नर के सामने खाई से सरदारे वाला भाखड़ा पुल तक बनी सड़क निर्माण पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यह कच्चा रास्ता चल रहा था लेकिन कुछ वर्ष पूर्व जब ठेकेदार ने यह सड़क बनाई तो इस कच्चे रास्ते पर ही पक्की सड़क बना दी जबकि कागजों में भाखड़ा पुल से करीब 30 -40 फुट की सड़क ऊपर के रास्ते से होकर गुजरती है जिससे का रास्ता सीधा हो जाता है उन्होंने कहा कि अगर सड़क कागजों के तहत बनी होती तो यह हादसा ना होता कमिश्नर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं और जो भी उचित सुरक्षा के प्रबंध होंगे वह किए जाएंगे वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जहां मृतकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की वहीं कहा की बहुत ही दुखदाई घटना है इस हादसे में जहां 10 लोगों की मौत हुई है वही दो लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है उन्होंने कहा कि शाम तक या मंगलवार सुबह तक दो लापता लोगों को ढूंढ लिया जायेगा उन्होंने मीडिया उन्होंने कहा कि आगे से कोई ऐसी घटना नए घटे इसको लेकर पूरे हरियाणा में नहर के पुलों के पास सेफ्टी दीवारें बनाई जाएगी और इस घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा भी दिया जाएगा तथा जिला उपयुक्त इस मामले मैं अन्य स्रोतों से भी आर्थिक सहायता को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श से अपनी रिपोर्ट बना रही है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें