फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सीएम ने कार्यक्रम में एकता और अखंडता की शपथ दिलाई

रन फॉर यूनिटी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ठीक साढ़े सात बजे पहुंच गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के चरणों में नमन करता हूं। यह दिन सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प की याद दिलाता है। उन्होंने एकता के सूत्र में पिरोया। फतेहाबाद के लोगों का जोश उत्साह भरा हुआ है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं की उपस्थिति प्रमाण है कि एक भारत का पटेल का सपना हर किसी के दिल में धड़क रहा है। यह दौड़ शारीरिक गतिविधि नहीं है, यह दौड़ एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प है। यह हमें ताकत, अनुशासन, सहनशक्ति देती है। पटेल एक व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। उन्होंने रियासतों को जोड़ कर अखंड भारत का निर्माण किया। युवा शक्ति को यह संदेश देती है कि देश को अपने मन से सशक्त बनाए। संबोधन के बाद उन्होंने सभी को एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 12 फीट ऊंचे बनाए गए मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम और पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा मौजूद रहे। हालांकि एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिढा और एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला को मंच पर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें