शहर के डांगरा रोड स्थित मॉडल केएम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र चंचल ने नॉन मेडिकल संकाय में 492 अंक लेकर प्रदेश टॉप टेन में पांचवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। चंचल के पिता भीम सिंह हिसार के निजी अस्पताप में डॉक्टर के एसिस्टेंट के तौर पर कार्य करते हैं जबकि माता सुदेश रानी गृहणी है। छात्र की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल में पहुंचने पर चंचल का प्रिंसिपल रणधीर पुनिया, अजमेर सिंह बहुगुणा सहित सभी स्कूल कमेटी ने स्वागत कर बधाई दी। रणधीर पुनिया ने बताया कि मॉडल केएम स्कूल के छात्र हर बार शिक्षा व खेल के क्षेत्र में अव्वल रहकर स्कूल का नाम रोशन करते हैं। छात्र चंचल ने अपनी मेहनत के बल पर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल कमेटी द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाती है। अब चंचल को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।