ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को संजय गांधी चौक पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान 27 चालान काटे गए और नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही हिदायत दी गई। फतेहाबाद से ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक नीतिका खट्टर के निर्देशों पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि संजय गांधी चौक, भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर नाका लगाकर बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और अधूरे कागजात वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 वाहनों के चालान काटे गए । विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी नजर रखी गई और नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को चलाए इस अभियान में 27 वाहनों के करीब 70 हज़ार के करीब के चालान काटे गए है जिनमे 2 बुलेट मोटरसाइकिल के 22500 के 2 चालान भी शामिल है वही 2 बुलेट व एक स्कूटी को इम्पाउंड भी किया गया है नवाब सिंह ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।