थाना भूना में पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ थाना भूना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप श्योराण ने किया। शिविर में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश की टीम ने 45 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार ने मरीजों की रक्त जांच के साथ-साथ एचआईवी,एचसीवी व एचबीएसएजी की जांच की। इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज सुन्दर मुसाफिर, उपनिरीक्षक संदीप कुमार व आसपास के गांव के सैकड़ों गणमान्यमौजूद रहें।