फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दुकानदार नगर परिषद की अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, अचानक हुआ धमाका

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 03:18 PM IST

शहर के नगर परिषद कार्यालय के बाहर बनी दुकानों में शामिल नंद साइकिल वर्क्स की दुकान के अंदर रखी हवा टंकी वीरवार दोपहर को फट गई। नगर परिषद की अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में दुकानदार दुकान बंद करके विरोध में शामिल हुए। इस दौरान अचानक धमका हुआ और शटर उखड़ गया। आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदार मौके पर पहुंचे और कटर से शटर को हटाया गया। जब जांच की गई तो हवा की टंकी फटी हुई मिली। अहम बात यह है कि टंकी दुकान में सबसे पीछे रखी हुई थी। घटना के दौरान दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। अगर कोई होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें