फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 800 पेटी शराब, ट्रक जब्त

फतेहाबाद। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब ओनली’ अंकित मिला है। पुलिस अब शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। डीएसपी जयसिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को पुलिस टीम धारणिया टी-प्वाइंट, बड़ोपल क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़ोपल पुल से गांव बड़ोपल की ओर एनएच-9 पर गुजरात नंबर का एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना में बताया गया कि ट्रक में रुई की गांठों के बीच भारी मात्रा में शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जय श्रीराम गौड़ वैष्णु भोजनालय के सामने हरे रंग के तिरपाल से ढका ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से चालक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन चालक मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार ट्रक की तलाशी ली। रुई की गांठों के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी हुई थीं। गिनती करने पर कुल 800 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सदर फतेहाबाद में केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें