झज्जर में झज्जर-ग्वालिसन मार्ग पर स्थित हैप्पी होटल के बरामदे में प्रवासी महिला का शव बरामद हुआ है। महिला को चोट मारकर हत्या की गई है। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सूचना मिलने पर एसीपी अनिरुद्ध चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।