दादरी की नई अनाज मंडी में आज से गेहूं की आवक शुरू हो गई है। सुबह से ही किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम को देखते हुए अभी गेहूं की आवक धीमी है। अगले दो दिन बादलवाई छाई रहने के कारण अभी गेहूं व सरसों की आवक गति नहीं पकड़ पा रही है। एक-दो दिन में खरीद प्रक्रिया सामान्य होने की उम्मीद है। चरखी दादरी जिले में दादरी, बाढड़ा अनाज मंडी के अलावा बेरला, छपार, बौंद कला, झोझू कलां में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं।