दादरी जिले में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा 22 केंद्रों में संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों का दबदबा बना रहा। प्रशासन की ओर से एसडीएम आशीष सांगवान ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह साढ़े 12 से दोपहर बाद साढ़े तीन तक आयोजित की गई। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। शिक्षा बोर्ड के प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल के नेतृत्व में गांव फतेहगढ़, पैतावास कलां व दादरी शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के बाहर लोग काफी संख्या में देखने में आ रहे हैं,हालाकि शिक्षा बोर्ड,प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए जाने के कारण नकलचियों के हौंसले पस्त रहे। उड़नदस्ता इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान काफी पुलिस बल तैनात किया गया। एक परीक्षा केंद्र में छह से सात पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल ने अभिभावकों व आम लोगों से नकल पर अंकुश लगाने में सहयोग किए जाने की अपील है। जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र हैं जिनमें विद्यार्थी संख्या केे अनुपात मेंं प्रत्येक दिन केंद्रों की संख्या कम या ज्यादा हो जाती है। वहीं, एसडीएम आशीष सांगवान ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव बाढ़डा, कारी और चांदवास परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।