फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

चरखी दादरी। शहर के बाजारों में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। टीम ने सुबह 10 बजे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे भगवान परशुराम चौक से पुराना सिविल अस्पताल रोड होते हुए पुराना झज्जर रोड तक दुकानदारों को एक घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम कोर्ट रोड से होते हुए मंगल मार्केट पहुंची। यहां दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अतिक्रमण के कारण बाजारों में आवागमन प्रभावित होने के साथ जाम की स्थिति भी बनती है। ऐसे में दुकानदारों को अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद की ओर से लगातार दूसरे दिन कार्रवाई किए जाने से बाजारों में दुकानदारों के बीच हलचल रही। अभियान का उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा आमजन के लिए आवागमन सुगम बनाना है। इन अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सिंचाई विभाग के एसडीओ उमेश कुमार, भवन निरीक्षक राकेश श्योराण, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार और पटवारी सतवीर सिंह मौजूद रहे। इनके साथ नगर परिषद के करीब एक दर्जन सफाई कर्मचारी भी कार्रवाई में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें