फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में प्रवेश उत्सव शुरू, तिलक लगाकर किया जा रहा विद्यार्थियों का स्वागत

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:17 PM IST

चरखी-दादरी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरु हो गया है। सभी राजकीय स्कूलों कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। शिक्षकों ने हवन कर आहुति अर्पित की। साथ ही नए सत्र का शुभारंभ कर मंगल कामना की। वहीं, शिक्षकों ने थाली में अक्षत, सिंदूर भी रखे और नए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को स्कूल तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें दाखिला काउंटर पर भेजा गया। गांव हड़ौदी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिला पार्षद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने शिरकत की। विद्यालय प्राचार्या सुचित्रा ने ग्रामीणों व विद्यार्थियों को स्कूल में अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अपने आसपास स्कूल जाने योग्य विद्यार्थियों का दाखिला कराएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें