पश्चिम एशिया के देशों में तनाव के हालातो के बाद दिन प्रतिदिन एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। दुकानदारों को खाद्य पदार्थ बनाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर अब मिल नहीं पा रहा है। सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में कुछ दुकानदार गैस के वैकल्पिक रास्तो साधनों का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला कैंट में राना टी स्टाल में देखने को मिला। यहां डीजल और बिजली की मदद से चलने वाले स्टोब का जुगाड़ प्रयोग में लाया जा रहा है। जो गैस संचालित भट्टी की तरह ही काम करता है। इसमें डीजल आग जलाने का काम करता है तो बिजली मोटर के माध्यम से आग के प्रेशर को बढ़ाती है। 10 हजार रुपये की कीमत वाला स्टोब दुकानदारों के लिए मददगार साबित हो रहे है। मगर दुकानदारों को चिंता है कि अगर डीजल के दाम भी बढ़ गए तो उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं रहेगा