फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के प्रेमनगर गांव में 40 एकड़ में बने ग्राऊंड माऊंटेड सौर ऊर्जा का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया उद्घाटन

रेनुअल एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा रविवार को भिवानी के गांव प्रेमनगर में 40 एकड़ में बने 11 मेगावॉट के सौलर पॉवर प्रोजेक्ट का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया गया । जिस पर 53 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च आया। इस प्रोजेक्ट से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल व चंडीगढ़ को बिजली मिलेगी। इससे लगभग 21 मीलियन टन यूनिट बिजली बनेगी। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भिवानी के प्रेम नगर गांव में स्थित बीबीएमबी के क्षेत्र में पड़ने वाले 40 एकड़ में बने सौलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया है। यह पॉवर प्लांट 11.5 मेगावॉट का है। जिसमें 10 मेगावॉट भिवानी तथा डेढ मेगावॉट का चार एकड़ में हिसार में बना है। यह ग्राऊंड माऊंटेड सौर ऊर्जा सेंटर है। इस पॉवर प्रोजेक्ट से बनने वाली लगभग 40 प्रतिशत बिजली हरियाणा को मिलेगी तथा दूसरा बड़ा भाग पंजाब राज्य का होगा। इसके अलावा राजस्थान व हिमाचल राज्यों को भी बिजली मिलेगी तथा यूनियन टैरीटेरी चंडीगढ़ को भी बिजली मिलेगी। इस ऊर्जा से कोई परंपरागत ईंधन का प्रयोग नहीं होगा, जिससे 15 टन कार्बन डाई ऑक्साईड का उत्सर्जन पर्यावरण में होने से बचेगा। इससे हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें