शहर में सड़कों पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सफेद पट्टी खिंचवाने का काम शुरू करवा दिया है। धुंध में रात के समय वाहन चालकों को काफी फायदा होगा। धुंध में वाहन चालक पट्टी को आधार मानकर ही वाहन को साइड में करते हैं। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस को भी नए रोड पर खड़े वाहनों का चालान काटने में परेशानी रही थी। वहीं, जो लोग पट्टी से बाहर वाहन खड़ा करेंगे, उनका चालान काटा जाएगा और इंपाउंड भी किया जा सकेगा।