फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: गणतंत्र दिवस को लेकर लोहारू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी आरपीएफ ने चलाया संयुक्त जांच अभियान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:13 PM IST

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेलवे नितिका गहलोत के निर्देशानुसार लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी व आरपीएफ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार व आरपीएफ चौकी इंचार्ज पूनम सैनी ने किया। संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय व ट्रेनों में सघन जांच की। यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई तथा स्टेशन पर मौजूद हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। इसके साथ ही पार्किंग में गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपने सामान पर स्वयं नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं] आरपीएफ चौकी इंचार्ज पूनम सैनी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ की प्राथमिकता है। रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें