फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कड़कड़ाती ठंड में बूंद-बूंद को तरसे हनुमान ढाणी के लोग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 04:31 PM IST

जहां एक ओर कड़कड़ाती ठंड ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। वहीं, शहर में वार्ड नंबर 16 हनुमान ढाणी के निवासियों के लिए यह मौसम दोहरी मार लेकर आया है। क्षेत्र में पिछले लंबे समय से व्याप्त पेयजल संकट ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। पानी की भारी किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया और शनिवार को प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सर्दी के इस मौसम में भी हमे बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है तो आने वाली भीषण गर्मी में पैदा होने वाली भयावह स्थिति का अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है। क्षेत्र निवासी बंटी और पुष्पा ने बताया कि हनुमान ढाणी में जलापूर्ति का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। सप्ताह में मुश्किल से एक दिन पानी आता है, उसके बाद अगले सात दिनों तक नल सूखे पड़े रहते है। सरकारी सप्लाई ना होने के कारण मजबूरी में महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। और बताया कि खाना बनाने, नहाने और साफ-सफाई जैसे रोजमर्रा के बुनियादी काम पानी के अभाव में ठप पड़े हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें