फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भिवानी, स्वस्थ भिवानी नहीं ये तो लग रही पुराने कपड़ों की दीवार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 03:46 PM IST

भिवानी शहर के घंटाघर जिला नागरिक अस्पताल की बाहरी दीवार पर ग्रीन सोसायटी के स्वच्छ और स्वस्थ भिवानी का संदेश देने के लिए दीवार बनाई है, लेकिन ये दीवार स्वच्छता कम पुराने कपड़ों का बाजार ज्यादा लग रही है। इस दीवार की जगह पर पुराने कपड़े बेचने वालों ने कब्जा जमा लिया है। फुटपाथ पर पुराने कपड़ों का बाजार भी सजा है। जिसमें इस संदेश को कम लोग पुराने कपड़े ज्यादा पसंद करने के लिए यहां आते हैं। नगर परिषद भी फुटपाथ पर सजे इस तरह के बाजार को हटवाना तो दूर आसपास भी कर्मचारी नहीं फटकते हैं। ये फुटपाथ वाहन पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल की जानी है, मगर पुराने कपड़ों का बाजार लगा होने की वजह से यहां घंटाघर क्षेत्र के बाजार में आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं। जिस वजह से जाम भी लग रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें