रेलवे जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म नंबर चार व पांच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नए प्लेटफार्मों का निर्माण होने से भिवानी वासियों की दशकों पुरानी मांग पुरी होगी। वहीं, अब नए प्लेटफार्म बनने के बाद जंक्शन पर कुल पांच प्लेटफार्म होंगे। जिससे भिवानी जंक्शन पर लंबी दूरियाें की ट्रेनों के ठहराव के अलावा जिला वासियों को नई स्पेशल ट्रेनों की सौगात मिलने की संभावना भी रहेगी। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर जेसीबी मशीन द्वारा प्लेटफार्म निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के द्वितीय चरण में जंक्शन नवनिर्माण का कार्य करवाया जा रहा है।