राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में इनदिनों नामांकन अभियान संचालित किया है। विद्यालय की प्राचार्य पूनम श्योराण के नेतृत्व में जन-जागरण अभियान का रूप ले चुका है, जिसमें विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहा है। प्राचार्य पूनम श्योराण ने बताया कि नामांकन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी शिक्षकों की ड्यूटी वार्ड अनुसार निर्धारित की गई है। शिक्षक प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं तथा अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत करा रहे हैं।