फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने की घटना रोकने के लिए गांव गांव प्रशासन जगाएगा अलख

भिवानी। फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव-गांव में जागरूकता अभियान शुरु किया है। एसडीएम महेश कुमार ने फ्लैग मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लघु सचिवालय परिसर में फ्लैग मार्च में जागरूकता वाहनों को रवाना करते हुए एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि पराली जलाना केवल धरती के लिए नुकसानदायक नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पराली जलाने से खेतों में मित्र कीट जल जाते हैं, जो कि वे फसलों के लिए बड़े फायदेंमद होते हैं। इसी प्रकार आग से जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लैग मार्च के दौरान किसानों को पराली में आग नहीं लगाने के बारे में जागरूक करें। इसके साथ पराली जलाने पर किसानों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में चेतावनी दें। इस दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि इन दिनों धान की कटाई चल रही है। जिला में 105 गांवों में किसानों द्वारा कुल 54,734 एकड़ क्षेत्र में धान की खेती की गई है, जिससे लगभग 82000 मीट्रिक टन पराली उत्पादन होने की संभावना है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें