नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक पूरे नौ दिन के रहेंगे और माता पालकी पर सवार होकर आएगी। शुभ मुहूर्त में वीरवार को घट स्थापना की जाएगी। नवरात्रि के लिए जिले के देवी मंदिर फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सज चुके हैं। नवरात्र पर्व को लेकर जहां श्रद्धालु अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, वही दुकानों पर भी नारियल, चुन्नी व प्रसाद सजने लगे हैं। बाजारों में हर तरफ दुकानों पर लाल रंग की चुन्नी व नारियल सजे दिखाई दे रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जगह-जगह माता की चौकियां लगाने की भी तैयारी हो रही है।