फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने घंटाघर पर फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला

-सोमवार को हड़ताल में कचरा उठान कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन भिवानी। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई और दमकल कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के घंटाघर पर मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन कर रोष जताया। पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था। समझौते में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया। सरकार ने डेढ़ महीने का समय मांगा था, लेकिन आज तीन महीने के करीब का समय बीच चुका है। इसलिए नगर परिषद सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के पांचवें दिन कचरा उठान कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। शहर में जगह-जगक कूड़े के ढेर लगे, जिनका उठान नहीं हो पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें