राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भिवानी में शनिवार को पहलगाम हमले को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा पहलगाम हमले के समय महिला पर्यटक अगर देवी अहिल्याबाई की तर्ज पर संघर्ष करती तो इस आतंकवादी घटना में न केवल आतंकवादी मारे जाते, बल्कि भारतीय नागरिकों के जीवन की क्षति भी कम होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम किया और आतंकवाद की ट्रेनिंग देने वालों के ठिकानों के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी व उनके आकाओं को मार गिराया गया।