फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई, अवैध रूप से चल रहे दो स्कूलों को करवाया बंद

शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 09:31 PM IST

भिवानी जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को जिले में चल रहे अवैध स्कूलों व शिक्षा अकादमियों पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर अवैध स्कूलों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने मान्यता न मिलने पर दो स्कूलों को मौके पर ही बंद करवाया। वहीं जांच के दौरान एक निजी वाहन में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे भरे हुए मिले जिस पर कार्रवाई के लिए लिखा गया। दरअसल, शिक्षा विभाग ने पिछले माह जिले में अवैध स्कूलों व शिक्षा अकादमियों की सूची जारी की थी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई अवैध स्कूलों की सूची में 106 स्कूल व 45 शिक्षा अकादमियां शामिल थी। जिन पर अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करना आरंभ किया है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वयं शहर के छह स्कूलों व एक शिक्षा अकादमी पर छापा मारा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता वाले दो स्कूलों को मौके पर ही बंद करवा दिया। वहीं अन्य दो स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मानक न मिलने अगले दो दिनों में मानक पूरे करवाने के निर्देश दिए। इनके अलावा दो स्कूल कक्षा आठवीं तक संचालित मिले। जिनमें बच्चों से संबंधित सभी रजिस्टर व अन्य कार्य प्रणाली पूरी मिली। निरीक्षण के दौरान शिक्षा अकादमी पर स्कूली समय में विद्यार्थी नहीं मिले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें