फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

उमस भरी गर्मी से सोमवार दोपहर बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। करीब पौना घंटे के अंदर 20 एमएम बारिश भी शहर नहीं झेल पाया और कई जगह गलियों में बरसाती जलभराव हुआ। दोपहर को स्कूली बच्चे भी बारिश के पानी में दरिया बनी गलियों के अंदर से होकर ही घर पहुंचे। हालांकि बारिश के बाद मौसम में बनी उमस से लोगों को थोड़ी निजात मिली, लेकिन दो से तीन घंटे में बारिश के पानी की निकासी हो पाई। शहर के दिनोद गेट, खाकी बाबा मंदिर, हरजीकान चौक क्षेत्र, दादरी गेट, बावड़ीगेट क्षेत्र सहित कई इलाकों में बारिश के दौरान सड़कों और गलियों के अंदर बारिश व सीवर का गंदा पानी फैल गया। दोपहर करीब दो बजे स्कूली बच्चे जब छुट्टी से घर पहुंचे तो उन्हें इस गंदे पानी के दरिया के अंदर से होकर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें