भिवानी के रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे की तरफ भिवानी मुंबई सेंट्रल नई ट्रेन बुधवार को रवाना हो गई। यह रेल सेवा जिले के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती हुई गुजरात के स्टेशनों से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से सीधा जोड़ने का काम करेगी। जानकारी के अनुसार अलवर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भिवानी से रवाना होकर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अलवर से होती हुई अगले दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच हैं। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी। इस रेल सेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।