भिवानी में रेलवे रोड स्थित वैश्य ग्राउंड में सुनसान जगह पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक की बहन के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। वैश्य ग्राउंड में सुनसान जगह झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव हेतमपुरा निवासी 29 वर्षीय रवींद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधा। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई रवींद्र नशा करने का आदी था। घर से भी वह दो दिन से लापता था। शहर थाना पुलिस के एसआई राज सिंह ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।