फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी के सीबीएलयू में कराई पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

नवीन दलाल Updated Thu, 23 Jan 2025 05:19 PM IST

चौ बंसीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं कराई गई। इस मौके पर कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर सुन्दर,सुदृढ़ एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, जया ने द्वितीय, प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तृप्ति शर्मा ने प्रथम,ज्योति ने द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें