फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जागा नगरपालिका प्रशासन, बेसहारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज

नवीन दलाल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:23 PM IST

परशुराम चौक, पुराना शहर रोड के समीप खुले में कचरा डाले जाने और बेसहारा पशुओं के उत्पात मामले में नगरपालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है। नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश जारी किए। राजिंन्द्र दरोगा के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया जा रहा है, ताकि शहर में आवागमन कर रहे लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। ज्ञात रहे कि परशुराम चौक के आसपास खुले में कचरा डाले जाने से गंदगी फैल रही थी तथा बेसहारा पशुओं के कारण स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों व राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें